Shiv Sena leader : महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन

Samachar Jagat | Thursday, 12 May 2022 09:35:16 AM
Shiv Sena leader : Maharashtra MLA Ramesh Latke dies of heart attack in Dubai

मुंबई |  शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ''लटके का दुबई में बुधवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।’’

लटके मुंबई शहर के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। पदाधिकारी ने कहा, '' हमने उनके शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी के अन्य नेताओं को सूचित कर दिया है। हमें उम्मीद है कि शव बृहस्पतिवार को वापस लाया जाएगा।’’ महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस  पार्टी और कांग्रेस  की गठबंधन सरकार है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.