शिव सेना के सांसद कृपाल तुमाने बोले -कंगना रनौत को किनके तलवे चाटने के बाद ये पद्मश्री मिला, दिल्ली के सभी नेता जानते हैं, उन्हें ज्यादा नहीं बोलना चाहिये

Samachar Jagat | Thursday, 18 Nov 2021 11:32:28 AM
Shiv Sena MP Kripal Tumane said - Kangana Ranaut got this Padma Shri after licking her feet, all the leaders of Delhi know, they should not speak much

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिये गए आपत्तिजनक बयान के बाद बॉलीवुड क्वीन की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक गांधीवादी नेता और कांग्रेस के साथ ही विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने कंगना रनौत को खूब भला बुरा सुनाया है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस ने कल मुंबई में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही थी। आज गुरुवार को शिवसेना के सांसद कृपाल तुमाने ने भी अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बयानबाजी की है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को किनके तलवे चाटने के बाद ये पद्मश्री मिला है ये दिल्ली के सभी नेता जानते हैं इसलिये उन्हें इतना ज्यादा नहीं बोलना चाहिये। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, महाराष्ट्र में शिव सेना के सांसद कृपाल तुमाने ने कहा कि महात्मा गांधी जी अगर सत्ता के लालची होते तो उस समय प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे। कंगना रनौत को क्या करके पद्म श्री मिला, किसके पांव चाटने से, क्या-क्या चाटने से ये पद मिला है ये दिल्ली के सभी सांसद, विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं। 

गौरतलब है कि महात्मा गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने के बाद भी कंगना अपने बयान को डिफेंड करती नजर आई हैं। उन्होंने कहा था कि कि 1857 में आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी। जिसमें सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और वीर सावरकर जैसे वीरों ने हिस्सा लिया था। लेकिन 1947 में आजादी के लिए कौन सा युद्ध लड़ा गया था? मुझे तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई मुझे इस बारे में जानकारी दे दे तो मैं माफी तो मांगूंगी ही इसके साथ ही अपना पद्मश्री भी लौटा दूंगी। मैं इसके लिये तैयार हूं। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.