Shivraj Singh : 'समरस पंचायतों’को किया जाएगा पुरस्कृत, महिलाओं के निर्विरोध निर्वाचन पर मिलेंगे 15 लाख रुपए

Samachar Jagat | Friday, 27 May 2022 10:43:52 AM
Shivraj Singh : 'Samaras Panchayats' will be rewarded, 15 lakh rupees will be given on the unopposed election of women

भोपाल  |  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने'समरस पंचायतों’के लिए चार श्रेणियों में पुरस्कार की घोषणा की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान द्बारा समरस पंचायतों एवं उनके विकास की ­ष्टि से आदर्श ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार की घोषणाएं की गई हैं। ऐसी ग्राम पंचायतें, जहां निर्विरोध निर्वाचन और सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

किसी भी पंचायत में सरपंच का निर्वाचन अगर निर्विरोध रूप से किया जाता है तो उस पंचायत को 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरपंच पद हेतु वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध रूप से होने पर पंचायत को 7 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

संपूर्ण पंचायत अर्थात समस्त पंच और सरपंच निर्विरोध निर्वाचित होते है तो पंचायत को प्रोत्साहन स्वरूप 7 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन होता है तो पंचायत को 12 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध रूप से होने पर पंचायत को 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

पंचायतों को विकास की ­ष्टि से आदर्श बनाने के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। पहला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार, दूसरा जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार, तीसरा स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत का पुरस्कार और चौथा महिला एवं बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार दिया जाएगा।प्रत्येक वर्ग के लिए तीन पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 50 लाख रुपए का होगा। दूसरा 25 लाख और तीसरा 15 लाख रुपए का होगा।

मुख्यमंत्री ने तीन दिन पहले जनप्रतिनिधियों से अपील की थी कि वे अपने क्षेत्रों में समरस पंचायतें बनवाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा था कि ये वो पंचायतें होंगी, जहां चुनाव की नौबत ना आए और निर्विरोध निर्वाचन हो सके। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि ये कठिन कार्य है, पर कोशिश की जा सकती है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.