चुनाव से पहले सपा को झटका, एमएलसी शतरुद्ध प्रकाश भाजपा में शामिल

Samachar Jagat | Friday, 31 Dec 2021 11:14:55 AM
Shock to SP before elections, MLC Shatrudh Prakash joins BJP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका देते हुये पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शतरुद्र प्रकाश ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

पूर्व मंत्री प्रकाश, वाराणसी कैंट विधानसभा सीट से 1974 से 1989 तक चार बार विधायक भी चुने गये। हाल ही में काशी विश्वनाथ धाम परिसर की भव्यता को लेकर प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह और पार्टी की ज्वाइनिग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने प्रकाश को यहां स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलायी।

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले वरिष्ठ विधायक शतरुद्र प्रकाश समाजवादी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शुमार रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में गिने जाते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.