- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस में कद काफी मजबूत होता जा रहा है। चुनाव प्रबंधन में गहलोत की सफल रणनीति को देखते हुए अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
सोनिया गांधी ने इसी साल केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति बनाने का दारोमदार सीएम गहलोत को सौंपा है। इस साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अशोक गहलोत को केरल चुनाव प्रबंधन का काम सौंपते हुए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है।
अशोक गहलोत गुजरात राज्य सभा चुनावों में अहमद पटेल की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वहीं राजस्थान में सियासी संकट से अपनी सरकार को बचा ले जाने की काबिलियत के कारण भी कांग्रेस में गहलोत का महत्व बढ़ गया है।
साल 2021 में देश के कई राज्यों (पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु व पुड्डुचेरी)में होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।