- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से बेकाबू होता जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब इस वायरस की चपेट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी आ गए हैं।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी है। वहीं प्रियंका गांधी ने भी पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस कारण उन्होंने अपना असम दौरा भी रद्द कर दिया है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ। इस ट्वीट के साथ ही प्रियंका ने अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है।