नई दिल्ली से तिरुपति के बीच स्पाइस जेट ने शुरू की नई उड़ान सेवा, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया उद्घाटन

Samachar Jagat | Sunday, 17 Oct 2021 01:54:28 PM
SpiceJet launches new flight service between New Delhi to Tirupati, inaugurated by Union Aviation Minister Jyotiraditya Scindia

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली से आंध्र प्रदेश के तिरुपति के लिए आज रविवार को निजी एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट ने अपनी नई उड़ान सेवा की शुरुआत की है। नई दिल्ली में आज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आंध्र प्रदेश में दिल्ली और तिरुपति के बीच स्पाइसजेट उड़ान का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह आध्यात्मिक राजधानी को राष्ट्रीय राजनीतिक राजधानी से जोड़ेगा। हर साल 3.5 करोड़ श्रद्धालु तिरुपति के दर्शन करने आते हैं।

 

Delhi: Union Aviation Minister Jyotiraditya Scindia inaugurates Spicejet flight between Delhi and Tirupati in Andhra Pradesh

"It will connect the spiritual capital with the national political capital. Every year 3.5 crore devotees visit Tirupati," he says pic.twitter.com/Q5mvwaYjKD

— ANI (@ANI) October 17, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में दिल्ली से लोग तिरुपति पहुंचते हैं। दिल्ली से अब तक इंडिगो, एयर इंडिया व अन्य निजी कंपनियों की उड़ानें जारी हैं। हालांकि इसके बावजूद यात्रियों की ओर से लगातार कुछ और उड़ाने शुरू करने की मांग की जा रही थी। 

इसी बीच निजी एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट ने आज से दिल्ली से तिरुपति, और तिरुपति से दिल्ली के बीच उड़ान सेवा की शुरुआत कर यात्रियों के एक तोहफा दिया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.