- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के श्रीगंगानर जिले के सूरतगढ़ आर्मी बेस पर आज सोमवार से भारत और अमरीकी थल सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 'युद्ध अभ्यास-2021' की शुरुआत हुई है। इस युद्धाभ्यास का ये 16वां संस्करण है। 14 दिवसीय इस युद्धाभ्यास का आयोजन 21 फरवरी तक होगा।
India-US joint exercise 'Yudh Abhyas' commenced at Mahajan Field Firing Range today. Advance Light Helicopter WSI ‘RUDRA’, MI-17, Chinooks, Stryker Vehicles of US & BMP-II Mechanised Infantry Combat Vehicles of India among those to be utilised in exercise:PRO Defence, Rajasthan pic.twitter.com/ya6ZoB8Js5
— ANI (@ANI) February 8, 2021
इससे पहले, युद्धाभ्यास 'युद्ध अभ्यास-2021' का आज सोमवार को यहां महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आगाज़ हुआ। भारतीय सेना की दक्षिणी पश्चिमी कमान के राजस्थान जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आज युद्धाभ्यास में एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर डब्ल्यूएसआई यूडी रुद्र, एमआई -17, चिनूक, अमेरिका के स्ट्राइकर वाहन और बीएमपी-2 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स ऑफ इंडिया एक्सरसाइज में भाग ले रहे हैं।
दोनों ही देशों की सेनाओं ने युद्धाभ्यास से पहले अपने-अपने देशों के झंड़ों का ध्वजारोहण किया। इसके बाद युद्धाभ्यास की शुरुआत हुई। गौरतलब है कि शनिवार को अमरीकी थल सेना का समूह सेना के सूरतगढ़ आर्मी बेस पहुंचा। ये युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच सबसे बड़े संयुक्त सैन्य और रक्षा सहयोग का हिस्सा है।
इस एक्सरसाइज को दोनों देशों के बीच वैकल्पिक रूप से होस्ट किया जाता है। पिछली बार यह अमरीका के वॉशिंगटन स्थित लुईस मैककॉर्ड बेस पर हुआ था जिसमें असम रेजिमेंट ने भाग लिया था।