State Foundation Day : हिमंत ने मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 11:08:33 AM
State Foundation Day : Himanta congratulates the people of Meghalaya, Manipur, Tripura on the State Foundation Day

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों-मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी। उन्होंने पड़ोसी राज्यों की प्रगति की भी कामना की। शर्मा ने ट्वीट किया, “असाधारण सौंदर्य, जीवंत संस्कृति और समृद्ध परंपराओं से संपन्न हमारे पड़ोसी राज्य-मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा आज अपना 51वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन राज्यों के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई। तीनों पड़ोसी राज्यों की प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।” मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के माध्यम से पूर्ण राज्य का दर्ज़ा हासिल हुआ था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.