'ऐसी होती है एक मां'...8 साल के मासूम को जबड़े में दबाकर ले गया तेंदुआ, महिला ने हिम्मत नहीं हारी, पीछा किया, तेंदुए से भिड़ गई और सकुशल बचा लाई अपना 'लाल'...सीएम ने की तारीफ

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Dec 2021 03:19:31 PM
Such is the case of a mother... Leopard took an 8-year-old innocent in the jaw, the woman did not lose courage, chased, clashed with the leopard and safely saved her 'Lal' ... CM praised

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के संजय गांधी नेशनल टाइगर रिजर्व से एक मां के जज्बे की बेहद ही शानदार तस्वीर निकलकर आई है। दरअसल टाइगर रिजर्व से जुड़े एक गांव में एक पेंथर ने हमला बोल दिया जिसके बाद पेंथर एक 8 साल के बच्चे को अपने जबड़े में जकड़कर ले गया। हालांकि बच्चे की मां ने हिम्मत नहीं हारी और पेंथर का पीछा किया। इतना ही नहीं कुछ ही देर में महिला अपने बच्चे को बचाने के लिए पेंथर से भी भिड़ गई और अपने बच्चे को सकुशल बचा लाई। इस मामले के बात राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी महिला के जज्बे की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मां ऐसी ही होती है। अपने बच्चे को बचाने के लिए एक मां किसी से भी भिड़ सकती है। 

मामले के अनुसार, वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात की है। सीधी जिले के बडी झरिया गांव से ये घटना सामने आई है। ये गांव सिधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में आता है।महिला की पहचान किरण के रूप में हुई है। 

महिला ने मीडिया को बताया कि आदिवासी महिला अपनी झोपड़ी के बाहर अलाव लगाकर अपने तीनों बच्चों को ठंड से बचाने का प्रयास कर रही थी। तभी अचानक वहां एक तेंदुआ आया और पलभर में ही उसके आठ साल के बच्चे को अपने जबड़े में दबाकर भाग गया। जिसके बाद महिला ने भी तेंदुए का पीछा किया और कुछ देर बाद महिला और तेंदुए के बीच जंग हुई जिसमें महिला अपने बच्चे को बचाने में कामयाब हुई। हालांकि तेंदुए ने बच्चे को मुंह में जकड़ने के कारण बच्चे को कई जगह चोट भी आई है। हालांकि बच्चा अब ठीक है। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.