Jaipur में कांग्रेस की प्रतीकात्मक 'भारत जोड़ो' पदयात्रा, मुख्यमंत्री गहलोत भी शामिल हुए

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2022 11:23:50 AM
Symbolic 'Bharat Jodo' padyatra of Congress in Jaipur, Chief Minister Gehlot also participated

जयपुर : सत्तारूढ़ कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सोमवार जयपुर में प्रतीकात्मक ’’भारत जोड़ो पदयात्रा’’ निकाली। यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। यह यात्रा जयपुर में त्रिपोलिया गेट से राम निवास गार्डन तक निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री गहलोत के साथ मंत्री प्रताप सिह खाचरियावास व अनेक विधायक तथा पार्टी कार्यकताã शामिल हुए।

इससे पहले गहलोत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। गहलोत ने पंडित नेहरू को कुशल राजनेता व महान विचारक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गहलोत ने ट्वीट किया, “पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान विचारक, दूरदृष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। उन्होंने ही आईआईटी, आईआईएम, आईसीएआर, इन्कोस्पार (इसरो) जैसे आधुनिक शिक्षा के मन्दिरों की नींव रखी, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया। ऊर्ज़ा में आत्मनिर्भरता के लिए बिजलीघरों, भाखड़ा नांगल जैसे बांधों का निर्माण किया।” उन्होंने लिखा, “आज का आधुनिक भारत उन्हीं के सपनों और प्रयासों का मूर्त रूप है।” 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.