Chennai Heavy Rain : बाढ़ के पानी से उबरे हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ था.... मौसम विभाग ने चेन्नई में आज फिर 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया, चेन्नई सहित कई तटीय जिलों में भारी बारिश शुरू

Samachar Jagat | Thursday, 18 Nov 2021 11:55:19 AM
The Meteorological Department again issued a 48-hour red alert in Chennai today, heavy rains started in many coastal districts including Chennai.

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के कई तटीय राज्यों में आज गुरुवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। चेन्नई में बारिश से कुछ दिनों की राहत के बाद आज तेज बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया। चेन्नई में दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में चेन्नई में हुई लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। 2015 में आई बाढ़ जैसा नजारा दिखाई देने लगा था। 

चेन्नई में इससे पहले पिछले हफ्ते तक हालात लगातार बिगड़े हुए थे। चेन्नई सहित कई जिलों में बाढ़ का मंजर देखा गया था। राजधानी चेन्नई के कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे नजर आए। मौसम विभाग के साथ ही एनडीआरएफ अधिकारियों ने इस दौरान चेन्नई में अगले तीन दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी थी। चेन्नई के अन्ना नगर, नुगम्बाक्कम, वेपेरी, कोडम्बाक्कम, जवाहरलाल नेहरू रोड, वडपलनी, एमएमडीए सहित कई इळाकों में बाढ़ का पानी भारी मात्रा में जमा हुआ है। 

चेन्नई में इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में मछली आखेट के लिए पहुंचे मछुआरों को भी भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है कि जल्द से जल्द समुद्र छोड़ दे। क्योंकि भारी बारिश के बीच समुद्र की लहरें कई फीट बढ़ जाएंगी ऐसे में मछुआरों की वोट पलटने का भी डर है। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.