MP में बसपा, सपा और एक निर्दलीय सहित तीन विधायक भाजपा में शामिल हुए

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Jun 2022 12:17:24 PM
Three MLAs including BSP, SP and an independent joined BJP in MP

भोपाल : मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के एक-एक विधायक तथा एक निर्दलीय विधायक सहित कुल तीन विधायक मंगलवार को सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि बसपा के संजीव सिह कुशवाहा (भिड से), सपा के राजेश कुमार शुक्ला (बिजावर सीट से) और निर्दलीय विधायक विक्रम सिह राणा (सुसनेर से) मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। चौहान और शर्मा ने विधायकों का भाजपा में स्वागत किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.