राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिग की : Goa CM Sawant

Samachar Jagat | Friday, 22 Jul 2022 11:34:55 AM
Three MLAs of opposition parties cross-voted in Presidential election: Goa CM Sawant

पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि राज्य में विपक्षी दलों के तीन विधायकों ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में 'क्रॉस वोटिग’ की। मुर्मू (64) ने विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर आदिवासी समुदाय से पहली राष्ट्रपति बनकर बृहस्पतिवार को इतिहास रच दिया। मुर्मू ने मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त कर सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की।

सावंत ने बृहस्पतिवार रात पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों को 25 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, लेकिन मुर्मू को गोवा से 28 वोट मिले। उन्होंने कहा, ''इसलिए यह स्पष्ट है कि विपक्ष से तीन वोट आए हैं। मुझे नहीं पता कि किन विधायकों ने मुर्मू का समर्थन किया, लेकिन मैं समर्थन के लिए उनका आभारी हूं।’’ मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि मुर्मू शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचित हुई हैं।

'क्रॉस वोटिग’ के आरोप को लेकर विपक्षी खेमे में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। क ांग्रेस ने दावा किया कि उसके विधायक इसमें शामिल नहीं थे। क ांग्रेस विधायक कार्लोस अल्वारेस फरेरा ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा मान लेना उचित नहीं है कि 'क्रॉस वोटिग’ उनकी पार्टी की ओर से हुई। उन्होंने कहा, ''क्रॉस वोटिग किसी अन्य विपक्षी दल से भी हो सकती है। क ांग्रेस एक एकजुट ताकत है।’’ हालांकि, विपक्षी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई ने फरेरा की टिप्पणी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ''क ांग्रेस के एकजुट होने का बयान मेरे लिए खबर है।’’ उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि पार्टी में क्या हो रहा है और किसने 'क्रॉस वोटिग’ की होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.