Tika Ram Jully ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- महंगाई मैन...

Hanuman | Saturday, 02 Nov 2024 07:53:13 AM
Tika Ram Jully targeted PM Modi, said- Inflation Man...

इंटरनेट डेस्क। कमर्शियल सिलेंडर एक बार फिर से महंगा होने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। राजस्थान में दिग्गज कांग्रेसी नेता टीकाराम जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि  दिवाली में ‘महंगाई मैन’ मोदी ने जनता की जेब काट ली।  कमर्शियल सिलेंडर 62 रुपए महंगा कर दिया। 4 महीने से लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। 1 अगस्त: ₹8.50, 1 सितंबर: ₹39, 1 अक्टूबर: ₹48.50 और1 नवंबर: ₹62। आपका गैस सिलेंडर 4 महीने में 158 रुपए महंगा कर दिया।

आपको बता दें कि राजधानी जयपुर में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढक़र 1,829.50 रुपए हो गई है। इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीम 1767.50 रुपए थी। ये दीपावली के त्योहार के बाद आमजन के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है। इससे होटलों और ढाबों पर खाना महंगा हो सकता है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.