लखनऊ और आगरा में आज कांग्रेस की'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’मैराथन

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Dec 2021 09:56:22 AM
Today I am a Congress girl in Lucknow and Agra, I can fight marathon

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये महिला मतदाताओं को साधनेे के लिये कांग्रेस की ओर से आयोजित'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’मैराथन दौड़ का अगला चरण आज लखनऊ और आगरा में होगा।

कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश में पार्टी की चुनावी रणनीतिकार प्रियंका गांधी की पहल पर मैराथन का पहला चरण झांसी में रविवार को आयोजित हुआ था। कांंग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक अशोक सिह ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में और आगरा में टाउन हॉल में मैराथन आयोजित की गयी है।

गौरतलब है कि लखनऊ में पहले 26 दिसंबर को मैराथन आयोजित की गयी थी लेकिन प्रशासन द्बारा इसकी इजाजत नहीं मिलने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि लखनऊ में मंगलवार को मैराथन के आयोजन की अनुमति मिलने के बाद पंजीकरण के लिये निर्धारित समय सुबह आठ बजे से ही प्रतिभागियों की भीड़ जुटने लगी।

पार्टी की ओर से 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन विजेता लड़कियों को पुरस्कार स्वरूप स्कूटी और स्मार्ट फोन सहित अन्य आकर्षक इनाम दी जायेगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट करने के लिये प्रदेश के विभिन्न शहरों में मैराथन दौड़ का आयोजन किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.