National News: अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Samachar Jagat | Thursday, 06 Oct 2022 02:29:59 PM
Top news till 2 pm

बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं।

डब्ल्यूएचओ भारत सिरप
डब्ल्यूएचओ के भारतीय कंपनी की दवाओं को लेकर आगाह करने के बाद सीडीएससीओ ने जांच शुरू की
नयी दिल्ली : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद एक भारतीय दवा कंपनी की चार दवाइयों को लेकर आगाह किए जाने के मद्देनजर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अमेरिका सिख लीड परिवार
अमेरिका : अपहृत सिख परिवार के चारों सदस्य मिले मृत
सैन फ्रांसिस्को : अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपहृत सिख परिवार के चारों सदस्य एक बगीचे में मृत मिले हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस यात्रा लीड सोनिया
'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं सोनिया, राहुल के साथ की पदयात्रा
मांड्या : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यहां 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य 'भारत यात्रियों' के साथ पदयात्रा की।

बंगाल मूर्ति विसर्जन लीड डूबे
पश्चिम बंगाल : नदी में अचानक बहाव तेज होने से आठ लोग डूबे, अन्य की तलाश जारी
जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बुधवार को दुर्गा मूर्ति के विसर्जन के दौरान मल नदी में अचानक बहाव तेज होने से बहे लोगों की तलाश जारी है। अभी तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केरल लीड हादसा
केरल के पालक्काड जिले में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत
पालक्काड : केरल के पालक्काड जिले के वडक्कांचेरि में एक निजी पर्यटक बस और केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच टक्कर होने से पांच छात्रों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। केरल के सड़क परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र अंबानी धमकी हिरासत
मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी, एक व्यक्ति को बिहार से हिरासत में लिया गया
मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

न्यूजीलैंड जयशंकर महुता
जयशंकर ने न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री से हिद-प्रशांत, यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की, वीजा मामला उठाया
ऑकलैंड : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूजीलैंड की अपनी समकक्ष नानाया महुता से बृहस्पतिवार को हुई 'उपयोगी’ बातचीत के दौरान हिद-प्रशांत और यूक्रेन संघर्ष जैसे अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा की।

पीएमआई सेवाएं
सितंबर में भारत की सेवा क्षेत्र की गतिविधि छह महीने के निचले स्तर पर पहुंची : पीएमआई
नयी दिल्ली : भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधि सितंबर में छह महीने के निचले स्तर पर आ गई। इस दौरान मुद्रास्फीति के दबाव के बीच नए व्यापार में सबसे धीमी दर से बढ़ोतरी हुई।

डब्ल्यूटीओ
डब्ल्यूटीओ ने 2023 के लिए वैश्विक व्यापार पूर्वानुमान में कटौती की
नयी दिल्ली : विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के पूर्वानुमान के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण विश्व व्यापार में होने वाली वृद्धि 2023 में घटकर एक प्रतिशत तक रह सकती है।

खेल फुटबॉल अंडर-17 भारत
भारत ने एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर में कुवैत को 3-0 से हराया
अल खोबार : थांगलसुन गंगटे के दो गोल की मदद से भारत ने एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर फुटबॉल प्रतियोगिता में कुवैत को 3-0 से करारी शिकस्त देकर अपना विजय अभियान जारी रखा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.