समान नागरिक संहिता अच्छा कदम है, इसे हिमाचल प्रदेश में लागू करने को तैयार: ठाकुर

Samachar Jagat | Monday, 25 Apr 2022 01:08:38 PM
Uniform Civil Code is a good step, ready to implement it in Himachal Pradesh: Thakur

नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने समान नागरिक संहिता को एक ''अच्छा कदम'' बताते हुए सोमवार को कहा कि राज्य सरकार इस अवधारणा की समीक्षा कर रही है और इसे लागू करने के लिये तैयार है।


उन्होंने राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने पर भी टिप्पणी की, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने यहां हिमाचल भवन में संवाददाताओं से कहा, ''हिमाचल प्रदेश एक शांतिपूर्ण राज्य है। आप की राजनीतिक शैली वहां काम नहीं करेगी। राज्य कोई तीसरा विकल्प स्वीकार नहीं करेगा।''


आम आदमी पार्टी ने हाल में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, जिसके बाद पहाड़ी राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सामने आप के रूप में एक नयी चुनौती पेश आई है।


भाजपा शासित उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की इच्छा के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा, ''समान नागरिक संहिता एक अच्छा कदम है। राज्य में इसकी समीक्षा की जा रही है। हम इसे हिमाचल प्रदेश में लागू करने के लिये तैयार हैं।'' 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.