केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया, बोले - 5 साल में यूपी में योगी सरकार का बड़ा परिवर्तन, 2017 से पूर्व यूपी देश की छठी अर्थव्यवस्था थी, अब दूसरी

Samachar Jagat | Saturday, 13 Nov 2021 03:50:56 PM
Union Home Minister Amit Shah laid the foundation stone of Azamgarh State University of UP, said - Big change of Yogi government in UP in 5 years, before 2017 UP was the sixth economy of the country, now second

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस आजमगढ़ को दुनिया भर में सपा शासन के अंदर कट्टरवादी सोच और आतंकवाद के पनाहगार के रूप में जाना जाता था, उसी भूमि पर आज मां सरस्वती का धाम बनाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज चलता था, सबको न्याय नहीं मिलता था। आज योगी जी ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया है। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री ने आजमगढ़ में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 5 साल में उत्तर प्रदेश के अंदर एक बहुत बड़ा परिवर्तन आया है, 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश देश की छठी अर्थव्यवस्था थी, आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रदेश का जीडीपी 10,90,000 करोड़ था और आज 21,31,000 करोड़ है। 

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्ति दिलाने का काम योगी जी की सरकार ने किया है। आजमगढ़ इसका उदाहरण है। कैराना से लोग पलायन कर रहे थे। बेटियों की उच्च शिक्षा नहीं हो पाती है। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। अब यहां कानून का राज है। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि मोदी जी ने एक JAM लाया है जिससे भ्रष्टाचार विहीन खरीद हो सके। JAM का अर्थ है, J- जन धन बैंक खाते, A- आधार कार्ड और M- हर आदमी को मोबाइल। समाजवादी पार्टी ने भी JAM लाया है और उसका अर्थ है, J - जिन्ना, A- आजम खान और M- मुख्तार है। ये लोग यूपी का भला नहीं कर सकते। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.