UP 2022 Assembly polls : 12 अक्टूबर से समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा पर निकलेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पहले चरण में लखनऊ से कानपुर की यात्रा करेंगे

Samachar Jagat | Saturday, 09 Oct 2021 02:13:45 PM
UP 2022 Assembly polls: SP President Akhilesh Yadav will go on Samajwadi Party's Vijay Yatra from October 12, will travel from Lucknow to Kanpur in the first phase

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां इन चुनावों में पूरा दम-खम झोंक रही हैं।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले 12 अक्टूबर से 'समाजवादी विजय यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए समाजवादी पार्टी का लग्जरी बस के रूप में विशेष रथ तैयार किया गया है जिसपर अखिलेश यादव पूरे राज्य में घूम-घूम कर समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे। 

 

Lucknow | Samajwadi Party president Akhilesh Yadav will embark on a 'Samajwadi Vijay Yatra' from October 12, ahead of 2022 Assembly polls pic.twitter.com/W1NpizYldP

— ANI UP (@ANINewsUP) October 9, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, अखिलेश यादव रथ पर सवार होकर चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। अलग-अलग चरण में तीन माह का समय तय किया गया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले चरण में लखनऊ से चलकर कानपुर पहुंचेंगे। यहां जनसभा होगी।

इसके बाद सपा अध्यक्ष बुंदेलखंड पहुंचेंगे। इसी रूट पर चलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पिछले चुनावों में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली थी। 21 जुलाई को रथ से उन्नाव पहुंच कर जनसभा कर चुके हैं। अब दोबारा चुनावी रथ लेकर 12 अक्तूबर से निकल रहे हैं। इसमें भी लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचेंगे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.