- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। यूपी के बदायूं में महिला से गैंगरेप और हत्या के पीछे पुजारी की काली करतूतें सामने आई हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, गैंगरेप और हत्या का आरोपी पुजार अय्याश किस्म का व्यक्ति था। घटना की रात पुजारी की महिला से कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी और डर में आंगनबाड़ी सहायिका मौत का शिकार हो गई। पुलिस अफसरों ने दावा किया है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में कुएं में गिरने की वजह से चोट आई है। पुलिस अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि पुजारी का अन्य कई महिलाओं से भी अवैध संबंध था।
बदायूं के उघैती इलाके में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आरोपी महंत सत्यनारायण को गिरफ्तार किया था। आईजी रेंज राजेश पांडेय, एसपी बदायूं संकल्प शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग और एक साथ घंटों महंत से पूछताछ की। अधिकारियों ने अभी इस मामले में पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आरोपी का गांव की दो महिलाओं से संपर्क था।
मृतक महिला उसके यहां इलाज कराने और दुआ मांगने आई थी। इसी दौरान वह इसके संपर्क में आया था और इसके बाद महिला धर्मस्थल में आने-जाने लगी, यह बात पहले से संपर्क में रही महिला को नागवार गुजरी। कई बार इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। घटना से 15 दिन पहले आंगनबाड़ी सहायिका को महंत के घर में देखा गया था। इससे नाराज होकर पहले से संपर्क में महिला ने महंत से झगड़ा किया और दोबारा महिला को उसके साथ देखने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।