UP By-Election : मैनपुरी, खतौली में सपा और रामपुर सदर में भाजपा को बढ़त

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2022 10:15:05 AM
UP by-election: SP in Mainpuri, Khatauli and BJP lead in Rampur Sadar

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर सदर तथा खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में मैनपुरी और खतौली में समाजवादी पार्टी (सपा) जबकि रामपुर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की शुरुआती मतगणना के रुझानों में सपा उम्मीदवार डिपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्बंदी भाजपा के रघुराज सिह शाक्य से आगे चल रही हैं। उन्हें मैनपुरी सदर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत बढ़त मिली है। खतौली विधानसभा सीट पर डाक मत पत्र राउंड में पिछड़ने वाले राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रत्याशी मदन भैया ने पहले चक्र के बाद भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर करीब एक हजार मतों से बढ़त बना ली है। रालोद और सपा के बीच गठबंधन है।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा के आकाश सक्सेना अपने निकटतम प्रतिद्बंदी सपा के आसिम राजा पर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिह यादव के निधन से रिक्त हुई है जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमश: सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र, सपा के गढ़ माने जाते हैं। इन सीटों के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.