UP Chief Minister Yogi Adityanath : योगी ने दी बुद्ध पूर्णमा की शुभकामनायें

Samachar Jagat | Monday, 16 May 2022 09:34:32 AM
UP Chief Minister Yogi Adityanath :  yogi wishes buddha purnama

नई  दिल्ली, |  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध की जयंती 'बुद्ध पूर्णिमा’ के अवसर पर सोमवार को प्रदेश वासियों को शुभकामनायें दी है।
योगी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा, ''सभी प्रदेश वासियों को पावन 'बुद्ध पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन तथा अहिसा, करुणा व मैत्री का उनका संदेश अनंतकाल तक मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।’’
मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया, ''आइए, उनकी शिक्षा का अनुगमन कर समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें।’’ गौरतलब है कि वैश्विक शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की जयंती को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.