UP : वाराणसी में किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोलीं - हमारे पीएम दुनिया के कोने-कोने तक घूम सकते हैं लेकिन किसानों से बात करनी की फुर्सत नहीं

Samachar Jagat | Sunday, 10 Oct 2021 06:07:32 PM
UP :Congress General Secretary Priyanka Gandhi targeted PM Modi at Kisan Nyay rally in Varanasi, said - Our PM can roam to every corner of the world but there is no time to talk to farmers

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बनारस में आज रविवार को किसान न्याय रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची। यहां प्रियंका गांधी ने किसानों की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवज़ा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है। 

 

समय आ गया है, अब चुनाव की बात नहीं है देश की बात है। ये देश भाजपा के पदाधिकारियों, उनके मंत्रियों और उनके प्रधानमंत्रियों की जागीर नहीं है: प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस pic.twitter.com/OOT2dqcde2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, कांग्रेस की यूपी प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री मंच पर बैठे हुए उस मंत्री(गृह राज्य मंत्री) का बचाव कर रहे हैं जिसके बेटे ने ऐसा काम(लखीमपुर खीरी की घटना) किया है। जो प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते थे वो दो घंटे की दूरी पर लखीमपुर नहीं जा सकते उन किसानों के आंसू पोंछने के लिए? 

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री दुनिया के कोने-कोने तक घूम सकते हैं लेकिन अपने किसानों से बात करने के लिए अपने घर से मात्र 10 किलोमीटर दूर दिल्ली के बॉर्डर तक नहीं जा सकते? उन्होंने कहा कि समय आ गया है, अब चुनाव की बात नहीं है देश की बात है। ये देश भाजपा के पदाधिकारियों, उनके मंत्रियों और उनके प्रधानमंत्रियों की जागीर नहीं है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.