UP Election 2022 : अखिलेश यादव की चुनावी रैलियों में उमड़ रही भारी भीड़, कांग्रेस के भविष्य को लेकर दी प्रतिक्रिया, बोले - कांग्रेस पार्टी का रोल नहीं पता, जनता उन्हें नकार देगी, हो सकता है उनकी गिनती शून्य में हो

Samachar Jagat | Friday, 03 Dec 2021 05:44:07 PM
UP Election 2022  :  A huge crowd gathered in the election rallies of Akhilesh Yadav, reacted to the future of Congress, said - the role of the Congress party is not known, the public will reject them, they may be counted in zero

इंटरनेट डेस्क। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और युवा नेता अखिलेश यादव की चुनावी सभाओं में मतदाताओं का जोश देखते बन रहा है। धीरे-धीरे उनकी चुनावी रैलियों में लोगों का हुजूम लगातार बढ़ता जा रहा है। आज शुक्रवार को पहले झांसी और उसके बाद चिरगांव में सपा अध्यक्ष ने चुनावी रैली को संबोधित किया। चिरगांव में बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंचे। यहां रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार विकास को पीछे कर रही है। इनका विकास नाम बदलना और रंग बदलना है, जहां भी जाते हैं वहां नाम बदल देते हैं। अच्छा हुआ कि वो चिरगांव नहीं आए, अगर बाबा मुख्यमंत्री यहां आए होते तो हो सकता है कि यहां का भी नया नाम रख देते। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, अखिलेश यादव चिरगांव के बाद बुंदेलखंड पहुंचे।  यहां भी उन्होंने चुनावी सभाओं में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कांग्रेस के भविष्य को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी का रोल नहीं पता है। जनता उन्हें नकार देगी, हो सकता है उनकी गिनती शून्य हो जाएं। 

गौरतलब है कि आगामी वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी को लीड कर रहे अखिलेश यादव इन चुनावों में पार्टी की जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। कई राजनीतिक लोगों का ये मानना भी है कि इस बार हो सकता है कि अखिलेश फिर से सत्ता में लौट आएं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.