UP Election 2022 : झांसी पहुंचे अखिलेश यादव, भाजपा पर लगाए आरोप, बोले -महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार यूपी में, सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर भी यहीं हुए

Samachar Jagat | Friday, 03 Dec 2021 12:07:08 PM
UP Election 2022 :  Akhilesh Yadav reached Jhansi, accuses BJP, said - maximum atrocities on women in UP, most fake encounters also happened here

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों का रंग अब दिखाई देने लगा है। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित सभी प्रमुख पार्टियां इन चुनावों में पूरी ताकत झोंक रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 2022 विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी को सत्ता में लाने का लिये लगातार प्रयत्नशील दिखाई दे रहे हैं। अपनी चुनावी यात्रा के तहत आज शुक्रवार को अखिलेश यादव यूपी के झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने राजनीतिक के कई दिग्गज़ों से मुलाकात की। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, अखिलेश यादव ने झांसी में कहा कि सरकार ने अगर अपना वादा पूरा किया होता तो लॉकडाउन में जनता और नौजवानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। ये तो कह रहे थे कि लैपटॉप, मोबाइल देंगे, लेकिन क्यों देंगे? हमारे बाबा मुख्यमंत्री तो लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते, अगर जानते तो उसकी अहमियत को समझते। 

अखिलेश यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भारत सरकार के जो आंकडे हैं उनमें कम से कम ये बताना चाहिए कि भारत में महिलाओं और बेटियों पर सबसे ज्यादा अन्याय कहां हैं? वो उत्तर प्रदेश है। फर्ज़ी एनकाउंटर में सबसे ज्यादा नोटिस अगर किसी सरकार को मिले हैं तो वो उत्तर प्रदेश सरकार है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.