इंटरनेट डेस्क। आज शनिवार को माघ पूर्णिमा के मौके पर यूपी के कासगंज जिले में बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में पांच लोग गंगा नदी में डूब गए। हालांकि तीन लोगों को सकुशल बचा लिया गया है लेकिन दो लोग अभी भी लापता है। हालांकि कासगंज प्रशासन के गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
लापता लोगों की पहचान गोविंद और अनुज के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा और भांजा बताए जा रहे हैं। दोनों को खोजने के लिए पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी है। मामला थाना सिकंदरपुर क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट का है।
कासगंज में गंगा स्नान के दौरान हुई दुर्घटना को लेकर सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने पीड़ितों की सहायता करने और राहत कार्य को तेजी से चलाने की बात कही है।