UP : शादी समारोह के दौरान छज्जा गिरने से पांच वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, 30 घायल

Samachar Jagat | Friday, 22 Apr 2022 11:28:48 AM
UP : Two including a five-year-old girl died, 30 injured when the balcony collapsed during the wedding ceremony

लखनऊ : लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान छज्जा गिरने से पांच वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब 30लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शादी समारोह में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है।

घटना उस समय हुई जब सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र के नुर्दीखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक घर का जर्जर छज्जा गिर गया। बिजनौर थाने के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया शशींद्र यादव की बेटी की शादी का जश्न घर में चल रहा था, तभी पैतृक घर का छज्जा गिर गया। इस घटना के मृतकों में 45 वर्षीय किशोर तिवारी और पांच वर्षीय श्रद्धा शामिल हैं।

घटना में करीब 30 अन्य घायल हो गए। करीब एक दर्जन घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.