Uttar Pradesh : ब्रजेश पाठक ने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की उम्मीद जतायी

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 10:28:12 AM
Uttar Pradesh : Brajesh Pathak expressed hope of victory of BJP candidates in the by-elections

नोएडा (उप्र) : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आजमगढ़ तथा रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की भारी बहुमत से जीत की उम्मीद जतायी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पता चल गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम हुआ है। उपमुख्यमंत्री पाठक बृहस्पतिवार को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा से मुलाकात करने के लिए आए थे। यहां पर वह काफी देर तक रहे तथा उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.