Uttar Pradesh के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता शल्यक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 10:47:02 AM
Uttar Pradesh cabinet minister Nand Gopal Gupta hospitalized for surgery

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को बृहस्पतिवार को एक शल्यक्रिया के लिए लखनऊ में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी उनके कार्यालय से मिली। मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रयागराज (दक्षिण) से विधायक गुप्ता (48) को संजय गांधी स्नातकोत्तर संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। कैबिनेट मंत्री ने लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और कहा कि वह स्वस्थ होकर जल्द ही जनसेवा में वापस आएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.