उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर "अयोध्या कैंट" रखने का फ़ैसला लिया

Samachar Jagat | Saturday, 23 Oct 2021 01:58:16 PM
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has decided to rename Faizabad Railway Junction as

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में कई शहरों के नाम बदलने की सीरीज के तहत आज शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के एक और शहर का नाम बदलने की घोषणा की है। यूपी राज्य सरकार के आदेश के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर "अयोध्या कैंट" रखने का फ़ैसला लिया है। 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैज़ाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर "अयोध्या कैंट" रखने का फ़ैसला लिया है: उत्तर प्रदेश CMO pic.twitter.com/jslgDNbrBe

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या पर रखा गया है। दरअसल फैजाबाद का नाम अयोध्या कर दिया गया है तो फैजाबाद रेलवे जंक्शन पर अभी तक फैजाबाद ही नाम चल रहा था जिसके बाद यूपी सरकार ने इसे अयोध्या कैंट के रूप में नया नाम दिया है। 

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रखने का फैसला किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.