- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में हिमस्खलन के बाद आई बाढ़ ने राज्य में कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। रेस्क्यू आपरेशन का आज शुक्रवार को 13वां दिन है और हालात अभी भी ठीक नहीं है। सूत्रों के अनुसार, अब तक इस प्राकृतिक आपदा में करीब 62 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। 7 फरवरी को राज्य में आई बाढ़ सब कुछ बहा ले गई है। प्रशासन फिर से गाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहा है।
Uttarakhand: Search and rescue operation continues at Tapovan tunnel for the 13th day following flash floods due to glacial burst in Chamoli district on 7th February
62 bodies recovered till now, says DGP Uttarakhand pic.twitter.com/Hd8Ep8BB13
— ANI (@ANI) February 19, 2021
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने बताया है कि अब तक इस आपदा में करीब 62 लोगों की मौत हुई है। जिनके शव विभिन्न जगहों से बरामद किए गए हैं। तपोवन सुरंग में अभी भी कुछ और शव हो सकते हैं।
ऐसा माना जा रहा है इसलिये प्रशासन लगातार मशीनों के जरिये वहां सर्च अभियान चला रहा है। तपोवन टलन के अंदर भी बाढ़ का पानी बहुत ज्यादा जमा हो गया है। टलन से बाढ़ के पानी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि और शवों की तलाश की जा सके।
गौरतलब है कि राज्य में आई तबाही के बाद राज्य के तीर्थस्थलों और दर्शनीय स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में बहुत कमी आई है। लोग अब यहां जाने से कतरा रहे हैं। प्रशासन ने भी हालांकि अभी कुछ जगहों पर रोक लगाई हुई है।