इंटरनेट डेस्क। देशभर में कोरोना संक्रमण को निष्प्रभावी बनाने के लिए पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। बड़ी संख्या में हर रोज कोरोना टेस्ट किये जा रहे हैं वहीं कोरोना वैक्सीनेशन अभियान भी तेज गति से चल रहा है। देशभर में अब तक 92.11 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। 66.78 करोड़ लोगों को पहला डोज दिया गया है वहीं 25.32 करोड़ लोग दोनों डोज ले चुके हैं।
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, बीते 24 घंटे में यूपी में 8.06 लाख वैक्सीन लगाई गई है। बिहार में 5.21 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। वहीं गुजरात में ये संख्या 4.89 लाख रही। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 4.32 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज दिया गया है।
राजस्थान की बात करें तो यहां 1.93 लाख लोगों को बीते 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। सर्वाधिक संख्या राजधानी जयपुर में रही। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 1.53 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।