Varun Gandhi: राहुल के दौरे के बाद अब वरुण गांधी को आया ऑक्सफोर्ड यूनियन की तरफ से बहस का आमंत्रण, सांसद ने किया मना

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2023 09:01:16 AM
Varun Gandhi: After Rahul's visit, now Varun Gandhi got an invitation from Oxford Union for a debate, the MP refused

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी कैम्ब्रीज यूनिवर्सिटी में गए और वहां उन्होंने अपने विचार रखें। इसके कुछ ही समय बाद अब भारतीय जनता पार्टी से सांसद वरुण गांधी को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनियन की तरफ से आमंत्रण भेजा गया है। इस मामले में वरुण गांधी को मोदी सरकार से जुड़े एक मामले पर बहस के लिए आमंत्रित किया गया है।

लेकिन वरुण गांधी ने इस मामले में बहस करने के लिए मना कर दिया है और वो इस चर्चा में शामिल होने के लिए नहीं जा रहे है। जानकारी के अनुसार वरुण गांधी को जो निमंत्रण मिला है और उनसे जिस विषय पर अपने विचार रखने के लिए कहा गया है उसकों लेकर ही उन्होंने जाने से मना कर दिया है। 

खबरों की माने तो निमंत्रण में वरूण गांधी को ’क्या भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सही रास्ते पर है’ इस विषय पर वरुण को बहस करनी थी। लेकिन वरूण गांधी ने विनम्रता के साथ इस न्योते को अस्वीकार कर दिया है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.