Vice President जगदीप धनखड़ आज असम दौरे पर जाएंगे

Samachar Jagat | Thursday, 22 Sep 2022 11:12:10 AM
Vice President Jagdeep Dhankhar will visit Assam today

गुवाहाटी : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ असम में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धनखड़ सांस्कृतिक संगठन ''प्रज्ञा प्रवाह’’ द्बारा श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित लोक उत्सव ''लोकमंथन-2022’’ का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी वहां मौजूद होंगे। अधिकारियों के मुताबिक, धनखड़ दोपहर का समय गुवाहाटी में राज भवन में बिताएंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली लौटने से पहले उपराष्ट्रपति का नीलाचल पर्वत पर स्थित कामाख्या मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.