'Har Ghar Tiranga' अभियान का वीडियो एवं थीम गाना लांच

Samachar Jagat | Thursday, 04 Aug 2022 12:25:15 PM
Video and theme song of 'Har Ghar Tiranga' campaign launched

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे 'हर घर तिरंगा’अभियान के वीडियो एवं थीम गाना में नजर आये।
इस साल हमारा देश की आजादी के 75 साल पूरे कर लेगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए सरकार की तरफ से'अमृत महोत्सव’का ऐलान किया गया है।'हर घर तिरंगा’अभियान की शुरुआत कर दी गयी है।'हर घर तिरंगा’अभियान का वीडियो एवं थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, आशा भोंसले, अनुपम खेर सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।

गाने में फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों से लेकर क्रिकेटर एवं एथलीटस  को भी शामिल किया गया है।गीत की शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन तिरंगे को सलाम करते नजर आते हैं। इस गाने में सोनू निगम, आशा भोंसले ने भी अपनी आवाज दी है।गीत के वीडियो में कीर्ति सुरेश और प्रभास भी नजर आये।2.20 मिनट के इस गाने में पूरे देश को एक साथ पिरोने की कोशिश की गई है। अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.