Vinod Dua passes away : देश के वरिष्ठ और मशहूर पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार, रामनाथ गोयनका अवॉर्ड पाने वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट थे

Samachar Jagat | Saturday, 04 Dec 2021 05:48:30 PM
Vinod Dua passes away : Country's senior and famous journalist Vinod Dua died at the age of 67, the funeral will be held tomorrow, Ramnath Goenka was the first electronic media journalist to receive the award

इंटरनेट डेस्क। पत्रकारिता जगत से आज शनिवार को एक बुरी खबर आई है। मशहूर वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का आज निधन हो गया है। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने मीडिया को बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। बताया जाता है कि विनोद दुआ पिछले कई समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद से वे नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह भी उड़ाई गई थी।

विनोद दुआ लंबे समय तक दूरदर्शन और एनडीटीवी से जुड़े रहे थे। वर्ष 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था। हाल ही में विनोद दुआ की पत्नी चिन्ना दुआ का भी निधन हो गया था। 

विनोद दुआ रामनाथ गोयनका पत्रकारिता अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पहले पत्रकार थे। 1996 में दुआ को ये अवॉर्ड दिया गया था। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.