- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल हिल में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के छींटे भारतीय राजनीति पर भी आ पड़े हैं। दरअसल वजह है हिंसक प्रदर्शन के दौरान वहां एक शख्स ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया था। इसको लेकर शुक्रवार को ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर में भिड़ंत हो गई। वरुण गांधी ने कैपिटल हिल हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि वहां पर भारतीय झंडा क्यों है? यह ऐसी लड़ाई है, जिसमें हमें निश्चित रूप से भाग लेने की आवश्यकता नहीं है।
वरुण गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने कहा, दुर्भाग्य से भारत में भी कुछ ऐसे ही मानसिकता वाले लोग हैं, जो गर्व के के साथ तिरंगे का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में करते हैं। उन सभी को देशद्रोही घोषित कर बदनाम करते हैं जो उनसे असहमत होते हैं। वह झंडा हम सभी के लिए एक चेतावनी है।
इसके बाद वरुण गांधी ने भी शशि थरूर पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इन दिनों, अपने देश में अपने गौरव का प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करना उपहास का कारण बन गया है। साथ ही, नापाक उद्देश्यों के लिए ध्वज का उपयोग करना भी बहुत आसान है। इसके बाद वरुण गांधी ने एक स्कीनशॉट शेयर किया, जिसमें कथित तौर पर कैपिटल हिल में तिरंगा फहराने वाला व्यक्ति शशि थरूर के साथ लंच का लुफ्त उठाता दिख रहा है। वरुण गांधी ने आगे लिखा, 'प्रिय शशि थरूर, अब जब हम जानते हैं कि यह चाटुकार आपका इतना प्रिय दोस्त था। तिरंगा फहराने वाले व्यक्ति का नाम विंसेंट जेवियर है।