Weather Update: पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरा

Samachar Jagat | Wednesday, 03 May 2023 11:54:28 AM
Weather Update: Maximum temperature drops after rain in parts of Punjab and Haryana

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, बठिडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, रूपनगर, मोहाली, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश हुई है।विभाग ने बताया कि हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है।

उन्होंने बताया कि बारिश के बाद राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

pc:Tribune India



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.