उत्तराखंड में भारी बारिश से मातम ही मातम...नैनीताल में भूस्खलन से 9 मजदूरों समेत 15 की मौत, काम के बाद रात को घर में सो रहे थे मजदूर, तभी लैंडस्लाइड हुई और जिंदा दफन हो गए 9 मजदूर

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Oct 2021 01:30:14 PM
Weeds due to heavy rains in Uttarakhand 15 including 9 laborers died due to landslide in Nainital, the workers were sleeping in the house after work, only then the landslide happened and 9 laborers were buried alive

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में भारी बारिश कहर बनकर टूट रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही है। भूस्खलन से कई मार्ग जाम हो गए हैं जिससे पर्यटक एक ही जगह पर फंस गए हैं। रामनगर-रानीखेत मार्ग स्थित लेमन ट्री रिज़ॉर्ट में बताया जाता है कि यूपी, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों के लगभग 100 लोग फंस गए थे। वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें बचाने की प्रक्रिया जारी है।

 

Around 100 people were stuck at Lemon Tree Resort (in pics) located at Ramnagar-Ranikhet route. All of them are safe & process to rescue them is on. Water from Kosi River entered the resort after the river overflowed, blocking the route to the resort: Uttarakhand DGP Ashok Kumar pic.twitter.com/2UUmWJaaYR

— ANI (@ANI) October 19, 2021

नदी के ओवरफ्लो होने से कोसी नदी का पानी रिजॉर्ट में घुस गया है। रिजॉर्ट का रास्ता पानी भरने के कारण अवरूद्ध हो गया है। हालांकि रेस्क्यू आपरेशन लगातार जारी है। वहीं नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण 9 मजदूरों समेत कुल 15 लोगों की मौत हो गयी है। रामगढ़ ब्लॉक के झुतिया सुनका ग्रामसभा में 9 मजदूर घर में ही जिंदा दफन हो गए। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, भारी बारिश के बाद सबसे भयानक हादसा रामगढ़ ब्लॉक के झुतिया सुनका ग्राम में हुआ। यहां भवन निर्माण में कुछ मजदूर लगे हुए थे। वहीं पास ही मकान में ये सभी रह रहे थे। बीते 24 घंटे से जारी बारिश के कारण जर्जर मकान ढह गया जिससे मलबे में दबने से 9 लोगों की मौत हो गई। 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.