पश्चिम बंगाल भाजपा ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में कमी की मांग पर कोलकाता में किया प्रदर्शन, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने दीदी को जागने का दिया संदेश

Samachar Jagat | Monday, 08 Nov 2021 04:19:50 PM
West Bengal BJP demonstrated in Kolkata demanding reduction in the price of petrol and diesel, party's national vice president Dilip Ghosh gave a message to Didi to wake up

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता (भाजपा) पार्टी ईकाई द्वारा पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में कमी की मांग पर कोलकाता में आज सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करने की मांग की। केंद्र सरकारा द्वारा कई तेल कंपनियों ने अपने दामों में कमी की है इसके बावजूद अभी तक राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम वही के वही हैं। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने प्रदर्शन में शामिल होते हुए कहा कि आम लोगों की परेशानी दूर हो इसलिए आज हम सड़क पर उतरे है जिससे दीदी जाग जाए। हम आशा करते है कि दीदी छठ पूजा के अवसर पर पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम कर देंगी।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों से ही राज्य में भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी पार्टी के बीच तकरार चल रही है। चुनाव जीतने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने राज्य में जमकर उत्पात भी मचाय़ा था। इस दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की हाल ही में हत्या भी कर दी गई थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.