West Bengal: सुवेंदु अधिकारी के पास है इतनी संपत्ति, पिता रह चुके हैं तीन बार सांसद, जानें ये बातें

Hanuman | Saturday, 09 May 2026 09:45:17 AM
West Bengal: Suvendu Adhikari Possesses This Much Wealth; His Father Has Served as an MP Three Times

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल को आज नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। आज बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का राजतिलक होने जा रहा है। वह पीएम मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आज सीएम पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, एनडीए शासित राज्यों के सीएम समेत कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

सीएम पद की शपथ लेने से पहले आज हम आपको 55 साल के सुवेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति के बोर में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी की नेट वर्थ एक करोड़ से भी कम है।

उनकी कुल नेटवर्थ 85.87 लाख रुपए है। वहीं उन पर किसी भी तरह का कोई कर्ज नहीं है। उनके पास पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री है। सुवेंदु अधिकारी ने शादी नहीं की है। इनके पिता शिशिर अधिकारी तीन बार सांसद रह चुके हैं। आपको बात दें कि शुभेंदु अधिकारी कल विधायक दल का नेता चुना गया था।

PC:  indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.