- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वर्तमान दौर में देश में राजनीतिक माहौल पूरा तरह गर्म है। केंद्र में मौजूद बीजेपी इस वर्ष होने वाले विस चुनावों में पूरा दम लगा रही है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम, पुदुचेरी सहित जम्मूृ-कश्मीर में इस साल चुनाव होंगे। केरल में मौजूदा हालात बदल रहे हैं। जिस तरह पश्चिम बंगाल में दीदी के खिलाफ मोदी और शाह ने ताल ठोक दी है उसी तरह राहुल गांधी तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस की वापसी कराना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने हाल ही में तमिलनाडु के कई जिलों में रोड किया था। अब वे केरल में हैं और यहां वे मछुआरा समुदाय से काफी हिल-मिल रहे हैं। इतना ही नहीं आज बुधवार को तो उन्होंने हद ही पार कर दी। वे मछुआरों के साथ उनकी नाव में बैठकर समुद्र में उतर गए। इस दौरान राहुल गांधी ने मछली पकड़ने में मछुआरों की मदद भी की।
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज बुधवार को केरल के कोल्लम में समुद्र तट पर पहुंचे और सुबह-सुबह मछुआरों के साथ उनकी वोट में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतर गए। इस दौरान राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय से उनकी समस्याओं को लेकर भी बात की।