ओडिशा में भाजपा, बीजद का विकल्प बनने की रणनीति पर काम कर रहे हैं: AAP

Samachar Jagat | Saturday, 20 Aug 2022 04:05:22 PM
Working on strategy to be an alternative to BJP, BJD in Odisha: AAP

भुवनेश्वर |  आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वह ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विकल्प के रूप में स्वयं को मजबूत करने के लिए एक रणनीति बना रही है। आप ने बताया कि राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को यहां आयोजित किया जाएगा। दिल्ली छावनी से विधायक एवं ओडिशा के लिए पार्टी के प्रभारी वीरेंद्र सिह कादियान समारोह को संबोधित करेंगे। इसमें राज्य में बाढ़ संबंधी मौजूदा हालात समेत कई अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी।

पार्टी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ''बीजद और भाजपा की संयुक्त राजनीति ने राज्य के लोगों की प्रगति में जिस तरह से बाधा डाली है, 'आप’ उसके खिलाफ वैकल्पिक राजनीति को मजबूत करने की रणनीति तैयार कर रही है।’’विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह ओडिशा में भी मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा तथा हर युवा को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।इसमें बताया गया कि राज्य सम्मेलन में ओडिशा के सभी जिलों के लगभग 1,200 कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.