Year Ender 2022 political: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जीत के साथ बने सीएम तो गुजरात में भाजपा ने बनाए कई रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Friday, 16 Dec 2022 10:28:42 AM
year end 2022 political: Chief Minister Bhupendra Patel became CM with victory, BJP made many records in Gujarat

इंटरनेट डेस्क। साल 2022 गुजरात के विधानसभा चुनावों के लिए जरूर याद रहेगा। इन चुनावों में बहुत कुछ देखने को मिला और ये चुनाव गुजरात भाजपा के लिए कई इतिहास भी बना गऐ। ऐसे में साल 2022 राजनीति उठापटक और नई चीजों के लिए याद किया जाएगा। ऐसे में आज बात करते है चुनाव और सीएम भूपेंद्र पटेल की। 

साल 2022 में गुजरात के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर जीत हांसिल कर अपनी सरकार बना ली है। यहां पर भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बन चुके है। पार्टी ने भी उनके कार्यकाल में 156 सीट जीती है जितनी मोदी के समय में भी नहीं जीत पाई थी।

जानते है सीएम भूपेंद्र पटेल के बारे में

आज हम जानने की कोशिश करते है की भूपेंद्र पटेल कौन है और अब तक क्या क्या किया है। पेटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को हुआ। भूपेंद्र को लोग दादा भी कहते हैं। इन्होंने 12वीं के बाद सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। पटेल शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। 2017 में भूपेंद्र पटेल ने पहली बार घाटलोडिया विधानसभा का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 1.17 लाख वोटों से जीते। वहीं इस बार भी पटेल ने खाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ा और 1.92 लाख वोटों से जीत हांसिल की। पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.