Yogi: विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को योगी ने दी बधाई

Samachar Jagat | Monday, 08 Aug 2022 03:33:36 PM
Yogi congratulated the medal winners of various sports competitions

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रमंडल खेल प्रतियोगिता में देश का नाम रौशन करने वाले पदक विजेताओं को जीत की शुभकामनायें दी है। योगी ने इस प्रतियोगिता में टेबिल टेनिस टूर्नामेंट के मिक्सड डबल मैच में पहली बार भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले शरद कमल और श्रीजा आकुला को बधाई दी है। योगी ने  ट्वीट कर कहा, ''स्वर्णिम बधाई। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

की टेबल टेनिस (मिक्सड डबल) स्पर्धा में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाने पर शरद कमल जी और श्रीजा आकुला जी का हार्दिक अभिनंदन। आप दोनों हमारा गौरव हैं। कामना है कि आप दोनों सदा ऐसे ही इतिहास रचते रहें। जय हिद।’’इसके अलावा स्वॉश (मिक्सड डबल) का कांस्य पदक जीतने वाले सौरव घोसाल और दीपिका पिल्लई को इस उनलब्धि के लिये बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की स्वॉश (मिक्सड डबल) प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर दीपिका पिल्लई जी व सौरव घोसाल जी को हार्दिक बधाई। आप दोनों का अद्बितीय प्रदर्शन खिलाड़यिों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करेगा। आप दोनों को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।’’

उन्होंने इसी प्रतियोगिता के बैडमिटन टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में कांस्य पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को भी उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी हैं। योगी ने अपने बधाई संदेश में कहा, ''कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की बेडमिटन (पुरुष एकल) प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर किदांबी श्रीकांत जी को हृदय से बधाई। वैश्विक पटल पर भारत का मानवर्धन करती आपकी विजय भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। आपका भविष्य उज्ज्वल हो।’’इस प्रतियोगिता के क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत की महिला टीम को रजत पदक मिलने मुख्यमंत्री योगी ने शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने  ट्वीट पर कहा, ''कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की क्रिकेट स्पर्धा में रजत पदक अर्जित कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

यह शानदार उपलब्धि आप सभी के कठिन परिश्रम और प्रखर टीम भावना का सुफल है। टीम की सफलता का क्रम अविराम चलता रहे, आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो। जय हिद।’’योगी ने मुक्केबाजी में भी सागर अहलावत को रजत पदक मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ''कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक अर्जित कर सागर अहलावत जी ने देश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि आपकी अटूट ध्येयनिष्ठा, अथक परिश्रम और अछ्वुत खेल कौशल का प्रतिफल है। आपका भविष्य स्वर्णिम हो। सफलता का यह क्रम चलता रहे, यही कामना है।’’

मुख्यमंत्री योगी ने बेडमिटन की महिला (डबल) स्पर्धा में पहले ही प्रयास में कांस्य पदक जीतने वाली त्रिशा और गायत्री की जोड़ी को इस उपलब्धि के लिये बधाई दी है। उन्होंने कहा, ''कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की बेडमिटन महिला डबल स्पर्धा में प्रथम प्रयास में ही कांस्य पदक जीतने वालीं त्रिशा जी और गायत्री जी को हार्दिक बधाई। आप दोनों युवा शक्ति के सामथ्र्य की प्रतीक हैं। देश को आप पर गर्व है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.