Yogi ने मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2022 12:28:07 PM
Yogi mourns the death of Modi's mother Heera Ba

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। योगी ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में कहा, ''एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है।

माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। " शांति!’’ गौरतलब है कि गुजरात में अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल के निदेशक ने एक बुलेटिन जारी किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि श्रीमती हीराबेन मोदी ने आज तड़के साढèे तीन बजे अंतिम सांस ली। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.