आईपीएल के बाद इस टूर्नामेंट में Suryakumar Yadav ने खेल दी है तूफानी पारी, केवल 27 गेंदों पर ही बना डाले हैं इतने रन

Hanuman | Thursday, 05 Jun 2025 08:35:28 AM
After IPL, Suryakumar Yadav has played a stormy innings in this tournament, he has scored so many runs in just 27 balls

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2025 के बाद भी तूफानी बल्लेबाजी का जलवा बरकरार है। आईपीएल समाप्त होने के बाद अब सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में खेली जा रही टी20 मुंबई लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। उन्होंने ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई टीम की कप्तानी करते हुए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली है।

उन्होंने ईगल थाणे स्ट्राइकर्स के खिलाफ केवल 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। हालांकि इस पारी के बावजूद सूर्यकुमार यादव की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने 27 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव की पारी के दम पर ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई टीम टीम 179 रन बनाने में सफल रही। जवाब में ईगल थाणे स्ट्राइकर्स ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

16 पारियों में बनाए 717 रन 
आपको बता दें आईपीएल 2025 में दर्शकों को सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी का जलवा देखने को मिलेगा। उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में कुल 717 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 65.18 का रहा। सूर्या ने आईपीएल के इस संस्करण में 69 चौके और 38 छक्के लगाए। 

आईपीएल में मिला है मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड
उन्होंने आईपीएल 2025 में 16 मैचों में लगातार 25 से ज्यादा रनों की पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड दिया गया। हालांकि इस बार मुंबई इंडियंस खिताब जीतने में असफल रही। उसे क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार मिली थी। 

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.