विराट कोहली ने शादी की 5वीं सालगिरह पर शेयर की स्पेशल फोटो, अनुष्का पर लुटाया प्यार

Samachar Jagat | Monday, 12 Dec 2022 02:42:42 PM
Anushka Sharma Virat Kohli Wedding Anniversary

विराट कोहली टीम इंडिया के स्टार प्लेयर हैं और वह हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ में भी फैंस काफी दिलचस्पी लेते हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। आपको बता दें दोनों 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। बीते दिन उनकी शादी की 5वीं सालगिरह थी। इस मौके पर विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर किया है।

इस फोटो में उन्होंने पत्नी अनुष्का पर खूब प्यार लुटाया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अनंत काल की इस यात्रा के 5 साल। तुम्हें पाकर मैं धन्य हूं, मैं आपको पूरे दिल से चाहता हूं।” आपको बता दें विराट कोहली और अनुष्का ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद वह 11 दिसंबर 2017 इटली में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बांध गए। विराट और अनुष्का की एक प्यारी सी बेटी भी हैं, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है।

5 years on a journey for eternity. How blessed Iam to find you , I love you with all my heart  pic.twitter.com/PISyxaDD6S

— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2022

विराट कोहली ने जड़ा 72वां शतक
शादी की पांचवी सालगिरह के एक दिन पहले ही विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ आखरी वनडे मुकाबले में 113 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 72 शतक पुरे हो चुके हैं ओर उन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर पंहुच गए हैं।

5 years of iconic and dreamiest din shagna da moment #anushkasharma | #viratkohli pic.twitter.com/slESWgpDtI

— (@sleepyxoxoheads) December 11, 2022

 

 

मशहूर विराट-अनुष्का की जोड़ी फैंस के बीच विरुष्का के नाम से फेमस हैं। फैंस के दिलों पर राज करने के साथ ही इन दोनों की जोड़ी कमाई के मामले में भी काफी आगे है। एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली की कुल संपत्ति 900 करोड़ रुपये की है। बात करें अनुष्का शर्मा की तो वह करीब 350 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.