AUS v/s SA : आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट पर 118 रन पर रोका, आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 119 रनों का लक्ष्य

Samachar Jagat | Saturday, 23 Oct 2021 05:21:31 PM
AUS v/s SA : Australian fast bowlers performed brilliantly, stopped South Africa for 118 runs for 9 wickets, set a target of 119 runs for Australia to win

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ट्वेंटी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप 2021 के मुख्य चरण की शुरुआत आज शनिवार को आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच से हो रही है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 118 रन बनाए हैं। आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 119 रन बनाने होंगे। साउथ अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करेम ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। मार्करेम ने अपनी पारी में 36 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं आस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और एडम जेंपा ने 2-2 विकेट झटके। वहीं ग्लैन मैक्सवेल और पेट कमिंस को एक-एक सफलता मिली। 

 

South Africa end up with a total of 118/9 ????

Will it prove to be enough? #T20WorldCup | #AUSvSA | https://t.co/SGLZbYpGoo pic.twitter.com/iW05oa8CQp

— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 23, 2021

साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर अच्छा खेल रहे थे तभी उन्हें एडम जेंपा ने पगवाधा आउट कर दिया। प्रिटोरियस एक रन बनाकर जेंपा की गेंद पर मैथ्यु वेड को कैच थमा बैठे। वहीं भारतवंशी खिलाड़ी केशव महाराज शून्य के स्कोर पर रन आउट हो गए। कगिसो रबाडा ने 23 गेंदों पर 19 रनों की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। वहीं नोर्त्जे दो रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। 

इससे पहले, अफ्रीका की ओर से कप्तान टेंबा बवूमा मात्र 12 रन बनाकर मैक्सवेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं क्विंट डि कोक को 7 रनों के स्कोर पर हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड कर दिया। अफ्रीका को तीसरा झटका वेन डेन डुसैन के रूप में लगा। डुसैन दो रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर मैथ्यु वेड को कैच थमा बैठे। हैनरिक क्लासेन 13 रन बनाक आउट हुए। क्लासेन को कमिंस ने स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.